STORYMIRROR

Kishan Negi

Action Inspirational Thriller

4  

Kishan Negi

Action Inspirational Thriller

रे यार बटोही

रे यार बटोही

1 min
180

रे बटोही 

तेरी राह में खड़े होंगे 

परेशानियों के विशाल पर्वत 

मगर तू परेशान मत होना 

हर मोड़ पर पसरे होंगे 


हैरानियों के काले बादल 

मगर तू हैरान मत होना 

मंज़िल तुझे मिलेगी, बस चलते रहना 

कुछ क़दमों की ही तो बात है 


राह में कांटे भी होंगे 

मगर तू बेचैन मत होना 

बाहें फैलाये मायूसियाँ भी घूरती होंगी 

मगर तू व्याकुल मत होना 

मंज़िल तुझे मिलेगी, हिम्मत न हारना 

कुछ क़दमों की ही तो बात है 


कभी आँधी तो कभी तूफ़ान 

चट्टान बन कर खड़े होंगे तेरे सामने 

मगर तू थमना नहीं 

दुश्मन की साजिशों के जाल 

लटके होंगे हर शाख पर 

मगर तू डिगना नहीं 

मंज़िल तुझे मिलेगी, बस थकना नहीं 

कुछ क़दमों की ही तो बात है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action