STORYMIRROR

PRATAP CHAUHAN

Abstract Inspirational Thriller

4  

PRATAP CHAUHAN

Abstract Inspirational Thriller

डॉक्टर पर विश्वास

डॉक्टर पर विश्वास

1 min
249

हमें  उन  डॉक्टर  पर  विश्वास,

जो करते  उपचार दिन और रात !

सभी को  तुम  पर  है  विश्वास,

संजीवन के दाता तुम में कोई तो है बात।


विश्व में एक ही  है आवाज,

चिकित्सक भारत के जांबाज !

विकट परिस्थिति में भी देखो,

इनके कितने मृदुल मिजाज।


देश को तुम पर है विश्वास,

सभी को तुम पर है विश्वास।

तुम हो योद्धा सबसे खास,

तुम्हारा काम लगा बिंदास।


सभी को तुम पर है विश्वास,

देश को तुम पर है विश्वास।

तुम्हारी सेवा का परिणाम,

करेगा निर्णय कोई खास।


देश को तुम से ही है आस,

तुम्हारी सेवा पर विश्वास।

सेवा देने वालो योद्धा,

तुम हो जिंदाबाद.....

तुम्हारी सेवा जिंदाबाद।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract