एलियंस
एलियंस
सुदूर जीवन की तलाश
वैज्ञानिकों का गहरा मोहपाश,
क्या इस दुनिया से
है परग्रही जीवों की,
एक अलग दुनिया…!
सपनो की बात सच्ची लगती है
एलियंस की खोज ज़रा
कच्ची सी लगती है
एक खोखला दावा है
सावधान !
ध्यान लगाओ
हाँ ! कुछ तरंगें
एक ध्वनि
अजीब सा संदेश
हमें मिल रहे हैं,
परग्रही जीवों के आदेश,
ये कपोल कल्पित है
या आने वाले भविष्य में
होने वाली कोई घटना…,
हाँ सावधान रहो
ये है कोई संदेशा या
किसी गड़बड़ी का अंदेशा,
कहना मुश्किल है,
एलियंस कहाँ बसते हैं !
ब्रह्माण्ड में...
क्या हकीकत में है
उनकी दुनिया
एक सवाल ?
एक जिज्ञासा...
कल भी थी…
कल भी रहेगी...।
