STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Classics Fantasy

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Classics Fantasy

वाद्ययंत्र और भारतीय संस्कृति

वाद्ययंत्र और भारतीय संस्कृति

1 min
307

भारतीय वाद्ययंत्रों  का इतिहास बहुत पुराना है

संगीत ध्वनि के प्रयोजन के लिए इसे जाना है


भारतीय संस्कृति से हमको जोड़ कर रखती है

इनसे निकलती ध्वनि वाद्यसंगीत कहलाती है


वाद्ययंत्र सांस्कृतिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है

प्राचीन काल में भी सुना हमने इसका किस्सा है


संगीत जीवन की कल्पना यादों को सहेजकर रखती

संज्ञानात्मक और भौतिक पहलुओं में भी सुधार करती


संगीत वाद्ययंत्र सीखने से स्मृति में सुधार होता है

मन मुग्ध हो जाता और कार्य में रूचि ये बढ़ाता है


त्योहारों ,विवाह और भी अनेक जगह पर होता प्रयोग

भारतीय समाज में आज भी रखता अपना स्थान है


अपनी सभ्यता और संस्कृति से जोड़कर रखता हमें

वाद्ययंत्र संगीत बढ़ाता भारतीय संस्कृति का मान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract