STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Fantasy Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Fantasy Inspirational

दिल में एक तपिश सी है

दिल में एक तपिश सी है

1 min
268

अपनी ज़िंदगी से बहुत खुश हूं

बहुत कुछ पाया इस जनम से।


अपनी ज़िंदगी में बहुत सारी

खुशियां भी हैं खुदा की कसम से।


कोई शिकवा और शिकायत भी

नहीं है अपने प्यारे से सनम से।


फिर भी न जाने क्यूं और क्या

मेरे दिल में एक ख़लिश सी है।


कुछ और पाने की अब भी

इस दिल में एक तपिश सी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama