STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Fantasy Inspirational

आँसू जब सम्मानित होंगे

आँसू जब सम्मानित होंगे

1 min
393

आँसू जब सम्मानित होंगे।

मुझको याद किया जाएगा।

जहां प्रेम का चर्चा होगा।

मेरा नाम लिया जाएगा।


जब विरह की रात होगी।

मेरी पीड़ा जानी जाएगी।

जब मिलन की बात होगी।

मेरी खुशी मानी जाएगी।


जब त्याग का प्रश्न होगा।

मेरे साहस का श्वास पाएगा।

जब मिलने पर शंका होगी।

मुझसे असीम विश्वास लाएगा।


जब ठंडक का अहसास होगा।

मेरी भद्रता को प्रणाम होगा।

जब ऊष्मा का आभास होगा।

मेरे ज्वर का वर्णन आम होगा।


जब सरलता की प्रशंसा होगी।

मेरे विनय का साधुवाद होगा।

जब आराधना की तुलना होगी।

मेरे शब्दों से संवाद होगा।


कोई भी आयोजन मेरे बिना।

कभी संपन्न कहां होगा।

कोई भी सृजन मेरे बिना।

कभी न पूरा वहां होगा।


जब लोग खुशियों के गीत सुनेंगे।

मेरी लेखनी को नमस्कार होगा।

जब कभी प्रेमी जोड़े मिलेंगे।

उनके शब्दों में मेरा संस्कार होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract