STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Romance Others

4  

Minal Aggarwal

Romance Others

एक प्रेम कहानी

एक प्रेम कहानी

2 mins
338

एक प्रेम कहानी की 

शुरुआत हमेशा 

रूहानी, सुहानी और 

रोमांटिक होती है 

एक आकाश होता है 

आकाश में उड़ते पंछी 

आकाश में तैरते बादल भी 

एक साइकिल 

साइकिल पर सवार एक 

प्रेमी युगल 

एक जवान लड़का और लड़की 

एक फूलों से लदा पेड़ 

उसके नीचे खड़े वह दोनों 

एक दूसरे से प्रेम करते दो प्रेमी 

जब दिल में प्रेम का बीज 

अंकुरित होकर 

फूट रहा होता है 

सारी कायनात का रंग 

एक गुलाबी झिलमिलाते दर्पण सा 

लग रहा होता है 

प्रेम क्या होता है 

यह तो दो प्रेम करने वाले 

दिल ही बेहतर जाने 

दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं 

समय का बहता दरिया 

एकाएक सिमटकर 

उनका प्रेमालाप देखने को 

आतुर 

वहीं कहीं उनके पास ठहर जाता है 

दो जिस्म कब एक जान हो 

जाते हैं 

इसका न दोनों को गुमान होता 

है 

एक फूल होता है 

दूसरा एक पत्ते का रूप 

एक सूरज 

दूजा चांद

एक आसमान 

दूसरी जमीन 

एक माटी 

दूसरी उसकी सौंधी सौंधी महक 

एक हवा 

दूसरा उसके संग बहती 

भीनी भीनी फूलों की खुशबू 

दो दिल मिल जाते हैं 

दो रंग आपस में एक दूजे संग 

घुल जाते हैं 

दोनों के सपने आपस में 

एक रंग हो जाते हैं 

दोनों के जीवन के रास्ते 

आपस में जुड़ जाते हैं 

दोनों का गीत एक होता है 

दोनों का सुर एक 

दोनों का राग एक 

दोनों का संगीत एक

दिलों के बीच दूरियों का 

कहीं नामोनिशान नहीं होता 

दोनों के जिस्म,

दिल और 

आत्मा 

सब आपस में 

एक दूसरे से मिलकर 

दो नहीं 

एक हो जाते हैं 

लेकिन 

वक्त के तेज प्रवाह में 

कई विपरीत परिस्थितियां भी 

उत्पन्न हो जाती हैं 

लोगों का भड़काना 

उनकी बातों में आ जाना 

सामाजिक कुरीतियां 

मानसिक स्थिति का बदलना 

कोई कितना भी चाहे लेकिन 

किसी रिश्ते में गर दरार आनी 

होती है तो 

आ ही जाती है 

दिल दोनों के टूटे थे 

कारण चाहे कोई भी हो 

चाहकर भी दोनों 

एक दूसरे से मिल नहीं सकते थे 

एक दूसरे से संपर्क साधने की 

वह कोशिश करना 

चाहते थे पर 

चारों तरफ परिस्थितियां थी ही 

इतनी तनाव पूर्ण कि 

आखिरकार खामोश रह जाते थे 

प्रेम उन्होंने एक दूसरे से कभी 

दिल खोलकर किया था 

दोनों के टूटे दिल थे 

आज पर 

इस सत्य को वह बखूबी 

स्वीकारते थे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance