एक अद्भुत साम्राज्य
एक अद्भुत साम्राज्य
साम्राज्य की मनसा रखना चाहिए,
इसी बहाने आगे ही आगे बढ़ना है।
अच्छे कर्मों का साम्राज्य बनाना है,
एक पूर्ण सुखद दुनिया बनाना है।
साम्राज्य जो हम यहां बनायेंगे,
उसमें सब ठीक_ठाक ही चलना है।
प्रेम की सैलाब जहां नित ही चलता,
मतभेद का जहां नाम मात्र भी नहीं।
चाहत से यहां सबकुछ संभव है,
एक अद्भुत संसार का निर्माण हो।
जिसे देखकर स्वर्ग के वासी भी,
सोचने पर मजबूर हो जाए कैसे?
एक ऐसा साम्राज्य जहां आनंद हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां साहस हो।
एक ऐसा साम्राज्य जहां वैभव हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां अमन हो।
एक ऐसा साम्राज्य जहां जीवन पूर्ण पावन हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां सारे सोच साकार हो।
एक ऐसा साम्राज्य जहां ज्ञान की गंगा बहती हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां शब्दों में ही अमृत हो।
एक ऐसा साम्राज्य जहां शुद्धता का आलम हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां शान्ति प्रिय लोग हो।
एक ऐसा साम्राज्य जहां बुराइयों का भान न हो,
एक ऐसा साम्राज्य जहां दुःख का नाम न हो।
