STORYMIRROR

Abishake mandhania

Action

4  

Abishake mandhania

Action

दूर जाना है

दूर जाना है

1 min
394

मैं आज युद्ध में जा रहा हूं

देश की रक्षा करने की 

कसम आज खा रहा हूं

अब हर हाल में इस 

कसम को है निभाना

मेरा इंतजार मत करना

मुझे बहुत दूर है जाना


दुश्मन के सामने मुझे

डट कर खड़ना है

मेरे देश की रक्षा के लिए

मुझे दिन रात लड़ना है

हर हाल में दुश्मन को हराना है

मेरा इंतजार मत करना

मुझे बहुत दूर जाना है


देकर अपनी जान मुझे

चुकाना मिट्टी का कर्ज है

अंतिम सांस तक लड़कर

मुझे निभाना अपना फर्ज है

मुझे तीन मीटर के कफ़न में नहीं

बल्कि तिरंगे में लिपटकर अपने

गांव अपने घर आना है

मेरा इंतजार मत करना

मुझे बहुत दूर जाना है


मैं एक। बहन से भाई और 

एक मां से उसका बेटा 

अपने साथ लेकर जा रहा हूं

एक बेटे और भाई का तो नहीं

पर एक सैनिक का फर्ज निभा रहा हूं 

अब तो मुझे धरती मां 

की गोद में सोना है

मां मेरा इंतजार मत करना

आज मुझे बहुत दूर जाना है


जय हिन्द वन्दे मातरम्

नमन है उन शहीदों को

जो अपनी जान देकर

देश की रक्षा करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action