STORYMIRROR

दुश्मन आसानी से बाज नहीं आते

दुश्मन आसानी से बाज नहीं आते

1 min
537


दुश्मन आसानी से बाज नही आते,

सिर्फ बातों से वह समझ नहीं जाते।


जो दुश्मन हो शुरुआत से ही आपका,

उन्हें कभी अपना दोस्त नहीं बनाते।


चाहे आप पर आए कितनी भी मुसीबतें,

दुश्मन के आगे कभी हाथ नहीं फैलाते।


रोज-रोज जो सदैव गलती ही करे,

उसे ज्यादा कभी नहीं समझाते।


वक़्त में जो पीछे हट जाए हरदम,

वह कभी दोस्त नहीं कहलाते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama