STORYMIRROR

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational

4  

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational

शिक्षकों का सम्मान हो जाए

शिक्षकों का सम्मान हो जाए

1 min
189

हमारे जीवन को दिशा दिखाने वाले,

हमे जीवन का रहस्य समझाने वाले।


अज्ञान रूपी अंधकारमय जीवन को,

ज्ञान की अद्भुत रौशनी दिखाने वाले।


संसार का भविष्य उन पर निर्भर है,

हमे सही-गलत का भेद सिखाने वाले।


सदा ही आओ उनका सम्मानकरें

देश के भविष्य का बोझ उठाने वाले।


नमन है हमारे उन सभी शिक्षकों को,

हमे जग में किसी काबिल बनाने वाले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational