STORYMIRROR

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational

4  

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational

माँ

माँ

1 min
393


माँ ने हमें अच्छे बुरे का फर्क समझाया है,

हमें जीने का सही तरीका भी सिखाया है।

हमें जल्दी से स्कूल के लिए तैयार करना,

उन्होंने खुद से भी पहले हमें खिलाया है।

चुनौती का हिम्मत से तुम सामना करना,

माँ ने ही हमें जीवन का महत्त्व बताया है।

इतने एहसान जो चुकाएं नहीं जा सकते,

उन्होंने ही हमे किसी काबिल बनाया है।

स्वर्ग की क्या बात करते हो दुनिया वालों,

मैंने तो माँ के चरणों में ही स्वर्ग पाया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational