STORYMIRROR

Seema Kulthe

Inspirational Children

4  

Seema Kulthe

Inspirational Children

दोस्त

दोस्त

1 min
419

कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं

ऐसा हम क्यूं कहते हैं

वो सिर्फ यादों में क्यूं रहते हैं

हम कभी मिलने क्यूं नहीं जाते हैं


कभी दिन रात साथ गुज़ारे थे

कभी मार भी साथ ही खाते थे

कभी बेवजह घंटों हँसते थे

कभी बेवजह ही साथ में बैठते थे


कौन कैसे जिंदगी में आता है

कभी दोस्ती का ही सहारा है

कभी बहुत कुछ बोल दिया

कभी चुप्पी ने ही समझाया है


कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं

पर हम उनसे मिल नहीं पाते हैं

मन ही मन में नाम गुनगुनाते हैं 

अचानक मिलने की दुआएँ भी करते हैं


कुछ क़िस्से याद आते हैं 

चेहरे पे मुस्कान भी लाते है

  कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं

    कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं…..



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational