STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

3  

Pinki Khandelwal

Inspirational

कीमत हर वस्तु की...

कीमत हर वस्तु की...

1 min
212


कीमत हर वस्तु की है चाहे वो संजीव हो या निर्जीव,

अब आप खुद ही देख लो,

हम जहां रहते हैं उस स्थान की अपनी कीमत है,

क्योंकि वो पिता की भांति हमें छत प्रदान करती है,

जहां हम सुकून से रह सकते हैं,

हम जो खाते हैं उस अन्न की भी अपनी कीमत है,

जिसकी वजह से हम आज स्वस्थ हैं,

खुलकर अपना जीवन जी पा रहे हैं,

हम जो कपड़े पहनते हैं उसकी अपनी कीमत है,

जो हमें धूप और ठंड से बचाती है,

इसलिए आपके पास जो भी है उसकी कद्र करो,

क्योंकि वो खुद में अनमोल है।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational