STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

खुश रहो ... क्योंकि आपके पास अपने है।

खुश रहो ... क्योंकि आपके पास अपने है।

1 min
23

लोग कहते हैं आपको खुश रहना होगा,

अपनो की खुशी के लिए,

पर मेरा मानना है आप खुश रहो,

क्योंकि आपके पास अपने हैं,

क्योंकि लोगों के पास सबकुछ होता है,

पर उनके पास अपना कहने वाला कोई नहीं होता,


लेकिन आपके पास अपने है बातें करने के लिए,

अपनी खुशियों को बांटने के लिए,

दुख में साथी बन साथ रहने के लिए,

तो किस बात कि गम...खुश रहो न,

खुशी में हर कोई खुश रहता है,

आप दुख है फिर भी मुस्कुराओ,


क्योंकि याद रखना मेरी यह बात,

जिंदगी में सुख और दुख गाड़ी के दो पहिए हैं,

जिस प्रकार गाड़ी एक पहिए पर नहीं चल सकती,

उसी प्रकार जिंदगी सिर्फ खुशियों से नहीं चलती,

जिंदगी में दुख आते हैं तभी खुशियों की परवाह करते हैं,

क्योंकि जब तक ठोकर नहीं पड़ती अकल नहीं आती।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational