STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

"दिन मंगलवार"

"दिन मंगलवार"

1 min
10

दिन है, आज पवित्र मंगलवार

कर लो, हनुमानजी से पुकार

कट जाएंगे, तेरे संकट हजार

बालाजी नाम मे वो चमत्कार

कलयुग इनके आगे लाचार

जो बोले बाला जय-जयकार

उस जीवन का मिटे, अंधकार

बालाजी को दिल से करे याद

उस जीवन में हो, नित आह्लाद

दिन है, आज पवित्र मंगलवार

जिह्वा से नहीं , दिल से लेकर देखो

हनुमानजी का नाम, एकबार

सच्चा कहता झुकेगा, संसार

बाला भक्ति करो, जो नर-नार

उसका लेते बालाजी, पूरा भार

वो आग का दरिया करे, पार

जैसे वो चलता फूलों, पर यार

बालाजी भक्ति करो, कर्म करो

बालाजी न आने देंगे, अक्षुधार

जो मजा, उनकी भक्ति में है,

इसके आगे, स्वर्ग सुख बेकार

जहां हो, राम नाम की झंकार

बालाजी वहां धरे, रूप हजार

गर हनुमानजी को पाना है

जपते रहो, राम नाम बारम्बार

जो याद करते, श्री राम दरबार

उनका सुखी रहे, सदा परिवार

दिन है, आज पवित्र मंगलवार

बालाजी भक्ति का करो, विचार

जो सौंप देता, उन्हें बागड़ोर

उस जीवन के मिटते, थोर

छोड़ दो, अपना सारा अहंकार

बालाजी भक्ति करो, स्वीकार

सच कहता हूं, में तो यार

वो आईने भी जाएंगे, समझदार

जो पत्थर फेंकते थे, तुम पर हजार

वो भी झुककर करेंगे, नमस्कार

बाला भक्ति में वो चमत्कार

अंधेरे भी हो जाते, उजालेदार



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama