STORYMIRROR

Abha Chauhan

Fantasy Others

4  

Abha Chauhan

Fantasy Others

दिल

दिल

1 min
369

दिल के अंदर अभी भी 

एक बच्चा रहता है

जिंदगी जीने के लिए 

मुझे बार-बार कहता है


कहता है मुझसे वह

चलो कहीं घूम आए

जमीन को छोड़कर यहां

आसमां को चूम आए


फिर से दोस्तों के साथ 

गलियों में दौड़ लगाएं

पड़ोसी के बगीचे में जाकर

कुछ आम तोड़ लाएं


दिल कहता है मुझसे

फिर बाबा की उंगली पकड़ ले

दुनिया की सारी खुशियां

अपनी मुट्ठी में तू कर ले


मां की गोदी में सर रखकर

भूल जाए सारे गमों को

अपनों के साथ मिलकर

रंगी बना दे सभी शामों को


न शिकवा कर किसी से शिकायत कर

हर तरफ प्यार है तू सिर्फ प्यार कर

दिल कहता है मुझसे इस बार

हर तरफ बाटता चल तू प्यार


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy