STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy

दिल तोड़कर दिखाऊँगी

दिल तोड़कर दिखाऊँगी

1 min
190

मुझे रिश्तो में हरा कर 

वह अपनी जीत ले गया 

दिल में उसके लिए थी

जो भी वो प्रीत ले गया

बचपन की यादें तो 

दिल में जिंदा ही रहेंगीं

दुश्मनी मुझे दे दी उसने और 

संग अपना मीत ले गया


अफसोस मुझे तो होगा पर 

मैंने हार माना नहीं है 

हार और जीत का मतलब 

शायद तूने अभी जाना नहीं है

अब तुझे रोकना मुझे

बिलकुल सही नहीं लगता

क्योंकि तुझे रोकने के लिए

अब कोई बहाना नहीं है


इस बार तुम चले जाओ 

मैं पीछे दौड़कर नहीं आऊंगी

तुम्हारे जाने के पहले

मैं तुम्हें छोड़ चलीं जाऊंगी

बहुत तोड़ चुके तुम

मेरे दिल को अब तक

अब इस बार मैं भी तुम्हारा 

दिल तोड़कर दिखाऊँगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance