STORYMIRROR

एम एस अजनबी

Romance Tragedy

4  

एम एस अजनबी

Romance Tragedy

दिल लुटाए बैठे हैं

दिल लुटाए बैठे हैं

1 min
132

हँसते हुए चेहरे भी तो कई राज छुपाए बैठे हैं

खिले हुए चेहरे भी दिल उदास छुपाए बैठे हैं


हैं बहुत गहरे राज कि कुछ खाश छुपाए बैठे हैं

बन्द अधरों पर भी कई सवालात छुपाए बैठे हैं


आँखों में खुशियाँ तो आँसुओं के सैलाब छुपाए बैठेे हैं

लफ्जों में गुस्सा तो कहीं प्रीत के जज्बात छुपाए बैठेे हैं


मोहब्बत है निराली, सपने हजार छुपाए बैठेे हैं

हो चाहतों में घायल, रंज बेपनाह छुपाए बैठेे हैं


जैसे काले बादल, बरसात छुपाए बैठे हैं

दिलवर भी दिल की प्यास छुपाए बैठे हैं


इन लबों पे बसे होते हैं हजारों किस्से

दिल में वो दिल की याद छुपाए बैठे हैं


प्रीत के नकाब में भी चेहरे हजार छुपाए बैठेे हैं

ये कशक दिलों की जिसे दिलदार छुपाए बैठेे हैं


आँसुओं को खुद की नजरों से छुपाए बैठे हैं

मोहब्बत में "अजनबी" भी दिल लुटाये बैठे हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance