STORYMIRROR

Vidya Sharma

Romance

4  

Vidya Sharma

Romance

दिल कहता है

दिल कहता है

1 min
465

दिल कहता है

तुमको खुदा बनाकर पूजूँ

पर खुदाई से डर लगता है।


दिल कहता है

कोई वादा कर लूं

तुझसे मोहब्बत का

पर टूटने से डर लगता है।


दिल कहता है

अपना बना लूं तुमको बसा लूं दिल में

पर बिछड़ने से डर लगता है।


दिल कहता है

"तुम मेरे हो" फिजाओं

में यह गीत घोल दूं

पर हवाओं से डर लगता है।


चलो जाने भी दो यह बातें

तुम मेरे हो यही ख्याल

दिल को अच्छा लगता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance