STORYMIRROR

Nivish kumar Singh

Tragedy

4  

Nivish kumar Singh

Tragedy

देश में

देश में

1 min
343

राम तेरे राष्ट्र मे बढ़ गया अत्याचार

मरा था रावण क्या इसीलिए

अब भी बेटी पर होता रहे अत्याचार

ओ बुद्ध महावीर तेरे देश में

शांति हुई अब भंग

तेरे एक हि देश में

सबका रहा न एक मन

ओ बापू गाँधी तेरे देश में

शासन हुई बेकार

पाठ भुला अहिंसा का

हिंसा पर उतर आई है सरकार

फसल को उपजाने वाला 

रौंदा जा रहा किसान

शिक्षित हो बैठा हैं युवा बेरोजगार

अरे ओ चाचा नेहरू

सब दोष हुआ हैं तेरे नाम

प्यारे प्यारे तेरे नन्हे बच्चे

शिक्षा से खो रहे अपना अधिकार

आया तबाही देश में

प्रसाद बाँटा जा रहा पहले विदेशो में

हैं यहाँ के जनता वैक्सीन से वंचित

कई लोग रोज साँसे ले रहे अंतिम। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy