चने का झाड़
चने का झाड़
झाड़ों में सबसे चर्चित झाड़, माना गया है चने का झाड़।
जब कभी झाड़ू नहीं हो तो, द्वार भी इससे सकते हैं झाड़।
चढ़ने के लिए सदा प्रस्तावित, किया जाता है चने का झाड़।
मतलब सिद्ध करने वालों के, काम आता हैं चने का झाड़।
किसी को चढ़ाने की कोशिश, की तो वह तुरंत जाता है ताड़।
चना का फल देता है ये झाड़, जो अकेले नहीं फोड़ता भाड़।
चना ठीक से न भुन पाया हो, तो चबाने में तोड़ देता है दाढ़।
पर कच्चा भीगा चना खाने से, आदमी बन सकता है सांड।
घोड़े को चना खान पसंद है, तभी तो चढ़ जाता है पहाड़।
बड़ा अफसोस है सबको कि, ये झाड़ क्यों न होता विशाल।
