STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational

3  

Neerja Sharma

Action Inspirational

चलो चले हम दीप जलाएँ

चलो चले हम दीप जलाएँ

1 min
323

चलो चले हम दीप जलाएँ

हर कोना रोशन कर जाएँ ।


तिमिर न दिखे किसी आँगन

प्रेम की जोत सदा जलाते जाएँ।


लाचार का सहायक बन कर

इक मुस्कान उसके चेहरे पर लाएँ।


मिट्टी का दीया ही जलाना है

स्वदेशी को ही दीवाली पर लाएँ।


हमारे यह प्रयास लाएंगे खुशियाँ

छोटे कामगारों के घर रोशन कर जाएँ ।


चलो चलें हम दीप जलाएँ

मन का हर कोना रौशन कर जाएँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action