STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Tragedy Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Tragedy Inspirational

चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गए ,मेरे पापा चले गए

चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गए ,मेरे पापा चले गए

2 mins
513

गाने के ऊपर गाना मेरा गाना प्रतियोगिता

गीत: चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश

फिल्म: दुश्मन

स्वरचित गीत: चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश,

जहां तुम चले गए, मेरे पापा चले गए


चिट्ठी न कोई संदेश,

ओ ओ ओ चिट्ठी न कोई संदेश,

जाने वो कौन सा देश,

जहां तुम चले गए,


चिट्ठी न कोई संदेश,

जाने वो कौन सा देश,

जहां तुम चले गए,


चिट्ठी न कोई संदेश,

जाने वो कौन सा देश,

जहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


अपनी लाडली बेटी को,

इस जग में अकेला छोड़,

कहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


याद आते हैं मुझको,

वो दिन मेरे बचपन के, 

जब साथ में थे तुम मेरे,

और साथ में थे सब अपने।


तन्हा कर के यूं ही,

मुझको इस दुनिया में ,

कहां तुम चले गए,

मेरे पपा चले गए।


चिट्ठी न कोई संदेश....


अब मुझको यहां पर तो,

कुछ भी नहीं भाता है,

ये जीवन मुझको तो,

बेकार सा लगता है।


कैसे ढूंढूं मैं तुमको,

कैसे आऊं मैं तुम तक,

कहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


चिट्ठी न कोई संदेश....


कुछ भी तो नहीं भूली,

सब कुछ है याद मुझे,

तेरे त्यागों की तो,

हर बात है याद मुझे।


मुझको भुला कर के,

इतना तुम जल्दी से,

कहां पर चले गए,

मेरे पापा चले गए।


चिट्ठी न कोई संदेश....


करनी हैं तुमसे तो,

मुझको बातें कई,

मन में छुपी है जो,

फरियादें मेरी कई।


कुछ तो बतलाओ मुझे,

मेरे प्यारे पापा जी,

कहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


चिट्ठी न कोई संदेश,

जाने वो कौन सा देश,

जहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


अपनी लाडली बेटी को,

इस जग में अकेला छोड़,

कहां तुम चले गए,

मेरे पापा चले गए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy