STORYMIRROR

Rajeshwar Mandal

Romance

4  

Rajeshwar Mandal

Romance

चाय

चाय

1 min
481

ख्वाहिशो की सूची में

एक ख्वाहिश बाकी रह गई

संग तेरे एक कप चाय पीने की

अरमां अधुरा रह गया

आते ही ऋतुराज वसंत 

याद आये पुराने दिन

सूरज की तपिश में मंडराना

ख्वाबों की चांदनी रातों वाले दिन

प्नवाहिनी तीरे की सच्ची झूठी 

मन बहलाऊं बातों वाले दिन

या यूं कहें कि

निरर्थक सपनों के सार्थक बातों वाले दिन


जब जब बादल गरजता है

मोर नयना भी संग बरसती है

देख चहूं ओर अमावस

अंदर ही अंदर जी घुंटता है

जी चाहता है पंछी की तरह 

तेरे प्रांगण उड़ आऊं 

कर चाय का अमृतपान

फुर्र से छत से उड़ जाऊं

पर जालीम सी दुनिया में

एक डर भी लगता है

समझ दिलफेंक

कोई ईंटा पत्थर फेंक न दे 

और बिन सुने दिल की दास्तां

अरमानों का पर कतर न दे

फिर मन मारकर बैठ जाता हूं

अपने मन को बारम्बार समझाता हूं

फिर चाय की जगह

लेमन टी कलर सी 

कड़वी पेय गटागट पी जाता हूं

कभी कभी सोचता हूं

कितना मुश्किल है

अपनों को

अपनी ही बात समझाना

और इससे भी ज्यादा

उन यादों को सहेजना

जिसे यथार्थ की तरह जिया करते थे!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance