STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Fantasy Others

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Fantasy Others

बसंत का आगमन

बसंत का आगमन

1 min
11


मन भावन आज ऋतुराज आया, 

दिल में खुशियाँ और उमंग लाया,

दिल और रोम रोम लहराने वाला,

आऽऽऽऽऽ बसंत आया है रंगीला।


मधुर गीत कोयलिया सुनावत ,

मन के मयूर को त् त् थै नचावत,

पियु मिलन की याद दिलाने वाला,

आऽऽऽऽऽऽ बसंत आया है रंगीला।


फूलों की मधुर महक फैलावत, 

सावन की घटा को भी लहरावत,

पपिहां की पीयु पीयु सूनाने वाला,

आऽऽऽऽऽ बसंत आया है रंगीला।


"मुरली"में बसंत राग मैं बजावत,

सां नि ध् प मा ग र् सा आलाप बहावत,

धाधा तीरकीट धड़कन का ताल मिलाने वाला,

आऽऽऽऽऽ बसंत आया है रंगीला।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy