STORYMIRROR

अपर्णा गुप्ता

Drama

3  

अपर्णा गुप्ता

Drama

बरगद की छांव

बरगद की छांव

1 min
385

जीवन 

वट वृक्ष से तुम 

स्नेहलता सी मैं


साये में जलती हुई 

दीप शिखा सी मैं 

आरती के थाल से तुम 

हरसिंगार सी मैं

 

वर्षो से तुम अटल

उम्र भर अमर प्रेम

जताती हुई मैं

 

युगों से है हम 

कच्चे सूत से बंधे

बन्धन जन्म जन्मान्तर का

निभाती हुई मैं 


हम दोनों ही तो है 

एक दूसरे के पूरक 

फिर जन्म लेते हुए 

तुम फिर तुम्हारे 

लिये मरती हुई मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama