STORYMIRROR

Goldi Mishra

Drama Romance

4  

Goldi Mishra

Drama Romance

यादों का कारवां

यादों का कारवां

1 min
206

यादें है बाकी अभी,

किसी ओर तो है आस बाकी अभी।

यादों ने दिल के कोने में एक मकान बना लिया है,

मेरे बीते पल ने आज फिर मेरी इन आंखों को नम कर दिया है,

यादों की छुअन ने मन को आज तृप्त कर दिया है,

उन लम्हों ने आज मेरे अंदर एक नए अस्तित्व को जन्म दिया है।


यादें है बाकी अभी,

किसी ओर तो है आस बाकी अभी।

यूं ही एक रोज़ उन गलियों में बिताए थे हज़ारों साल,

कही खो गए वक्त की धुंध में वो बीते एहसास,

ना जाने क्यूं और कैसे वक्त का कारवां तेजी से आगे बढ़ा,

सब कुछ ना जाने कब इतना बदल गया।


यादें है बाकी अभी,

किसी ओर तो है आस बाकी अभी।

शायद अब वो पल मेरी जिंदगी में बस महमान बन कर रह गया है,

कभी है कभी बस ख्वाब बन कर रह गया है,

आज यादें है पर पहले जैसा अब कुछ नही रह गया है,

तुम हो मैं हूं बस रिश्ता बदल गया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama