STORYMIRROR

अपर्णा गुप्ता

Romance

2  

अपर्णा गुप्ता

Romance

मुझे याद रखना

मुझे याद रखना

1 min
245

ये रेत पर निशां है मिट ही जायेंगे मगर

मुझे मेरे गीतों में तुम याद रख,

रास्ते में कभी साथ छूट भी जाए तो

मुझे मेरी बातों से तुम याद रखना,

साथ कोई मरता नहीं किसी के यहाँ

साथ जीने का इरादा तुम याद रखना,

जीने न देगी चैन से मेरे बाद तुमको भी

मेरे नाम से तुझे लोग बुलायेंगे याद रखना

दो घड़ी हंस लो मेरे साथ रो लो

मेरे गीत तुमको रूलायेंगे याद रखना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance