STORYMIRROR

Kusum Joshi

Tragedy

4  

Kusum Joshi

Tragedy

बंटे हुए भगवान

बंटे हुए भगवान

1 min
285

भगवान को इंसान ने धर्मों में बांटकर,

करुणा को ही कटुता का एक कारण बना दिया,


कृष्ण बने हिन्दू अल्लाह मुसलमान बन गए,

क्रिश्चियन के हुए ईसा ऐसे नाम बंट गए,

रंगों को भी धर्मों के नाम बांटकर,

केसरिया को हिन्दू हरा इस्लाम कर दिया।

करुणा को ही कटुता का एक कारण बना दिया।


मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारे में बंटे,

ईश्वर के दर भी कितने नाम में बंटे,

कैलाश बोला किसी ने कुछ मक्का बोलते,

जेरूसलम के नाम पे लहू बहा दिया।

करुणा को ही कटुता का एक कारण बना दिया।


गीता कोई कुरान कुछ गुरुग्रंथ थामते,

बाइबिल को यीशु का ग्रंथ मानते,

लड़ते रहे जिस ग्रंथ पे ना किसी ने पढ़ा,

बस ग्रंथ के नाम पर आतंक कर दिया।

करुणा को ही कटुता का एक कारण बना दिया।


साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy