बना पाक अरु हिंद
बना पाक अरु हिंद
टुकड़े भारत के हुए, बना पाक अरु हिंद
जिन्ना के मतभेद से, हुई सुलह थी बंद
हुई सुलह थी बंद, महात्मा रोक न पाया
देख विभत्स दृश्य, देश में मातम छाया
कांप उठी यह रूह, सुनें जब दंगे लफडे
बनें न फिर वों एक, किए भारत के टुकड़े।
