STORYMIRROR

Anjali Rajak

Tragedy

3  

Anjali Rajak

Tragedy

खालीपन

खालीपन

1 min
255

कैसा है ये खालीपन

हम अपने आप में पूर्ण क्यों नहीं हो सकते

अपनी खुशियों पर हमारा अधिकार नहीं

मुस्कुराहट किसी के साथ ही क्यों आती है

इस अधूरे मन पर हमारा वश नहीं

स्वयं का साथ भी हमें क्यों लुभाता नहीं

जिसके साथ अपनत्व का एहसास है

खालीपन की वजह भी क्यों वही


कैसा है ये खालीपन

हमें अधूरा क्यों बनाया गया

जिसके जाने का दुःख हो

उसी को हमारा साथी क्यों चुना गया

अधूरेपन में सम्पूर्णता नहीं

हमें पूरा जीवन क्यों नहीं दिया गया

उनकी सम्पूर्णता भी हमसे ही है

आखिर वो भी अधूरे और खाली ही है

कैसा है ये खालीपन

जो मिला हमें अधूरा मन ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy