बलिदान का पैगाम - बकरीद
बलिदान का पैगाम - बकरीद
हजरत इब्राहिम का बलिदान
देता जन-जन को एक पैगाम,
अल्लाह के प्रति जो रखता वफादारी
होता उसका चहुँओर बखान।
त्याग-बलिदान-सेवा से प्रेरित
ईद-उल-जुहा देता सबको पैगाम,
आपसी मतभेद मिटाकर यारो
करो जगत में जन-कल्याण।
कुर्बानी के गोश्त मे बँटा तीन हिस्सा
देता आपसी भाईचारे का पैगाम,
रिश्ते-संबंधी-गरीब ना हो महरूम
हो चहुँओर समान हर्ष-उल्लास।
महिमा क्या और बखानूँ
जिसका शब्दों के ना हो आकार,
राहुल शुक्ला की ओर से
ईद-उल-जुहा का सबको सलाम।।