STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Romance

4  

Rajeev Tripathi

Romance

बेवफ़ा प्यार

बेवफ़ा प्यार

1 min
277

बेवफ़ाई की कोई हद तो हो

तुम साथ नहीं लेकिन

मेरे हमदम तो हो

वादा ख़िलाफ़ी आप करते हैं

तुम्हें इस बात का थोड़ा

दर्द तो हो


मेरे कहने पर तुम नहीं

आ सकते मगर

सोच रहे हैं थोड़ा इंतज़ार

कम तो हो


कब तक रक़ीब के घर में रहोगे

कभी अपने घर में भी

दस्तक तो हो

वादा करने में ही उम्र गुज़ार दी

प्यार नहीं करते मगर

नफ़रत तो हो


लगता है आना तुम्हारे

इख़्तियार में नहीं है

कोई रोक रहा है तुम्हारा कोई

मक़सद तो हो


ना आओ मेरे घर में कोई बात नहीं

सोच रहा हूँ मेरी परछाइयों में

कोई हलचल तो हो

ऐसा क्या ख़ास है तुझमें

जो मुझमें नहीं


ग़ुरूर का थोड़ा असर कम तो हो 

बेवफ़ाई की कोई हद तो हो

तुम साथ नहीं लेकिन

मेरे हमदम तो हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance