STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Classics Inspirational

4  

Rajeev Tripathi

Classics Inspirational

वीर सुभाष चंद्र बोस

वीर सुभाष चंद्र बोस

1 min
12

वीर सुभाष चंद्र बॉस

वीर सुभाष तुम्हें है हमारा सलाम

हर भारतवासी को तुझ पर है नाज़

भारत में अग्रणीय रहे


था ऐसा आपका स्वतंत्रता संग्राम

द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजो के ख़िलाफ़

युद्ध लड़ने के लिए  

किया आज़ाद हिंद फ़ौज का निर्माण

वीर सुभाष तुम्हें है हमारा सलाम


हर भारतवासी को तुझ पर है नाज़

तुम मुझे ख़ून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा

किया आप के नारे ने अद्भुत काम

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष


रहे सन् उन्नीस सौ अड़तीस में

जिये आप देश के लिए

लड़ा स्वतंत्रता संग्राम

जय हिंद का नारा देकर आप ने

जोश में आया हिंदुस्तान


जानकीदास बॉस और प्रभावती देवी

की तुम थे संतान 

तेईस जनवरी अट्ठारह सौ सित्यानवे में 

जन्म लिया तुम्हें शत-शत प्रणाम 


आप जन जन के आदर्श रहे 

किया आपने देश के लिए अद्भुत काम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics