STORYMIRROR

GOVIND RAKESH

Drama

3  

GOVIND RAKESH

Drama

बातें बनाना नहीं ठीक है

बातें बनाना नहीं ठीक है

1 min
313

यूँ ही बातें बनाना नहीं ठीक है

बे वजह मुस्कुराना नहीं ठीक है


वक़्त पर तो सभी को है मरना यहाँ

मौत से पर डराना नहीं ठीक है


ख़ार भी है चमन का ही हिस्सा मगर

रास्ते में बिछाना नहीं ठीक है


शौक़ से आप महफ़िल में जायें कभी

बस ये पीना पिलाना नहीं ठीक है


सोच कर हम बढ़ायें अपने क़दम

बीच में लड़खड़ाना नहीं ठीक है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama