STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Classics

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Classics

बारिश की रिमझिम फुहार आई है

बारिश की रिमझिम फुहार आई है

1 min
405

बारिश की रिमझिम फुहार आई है।

खेतों में हर तरफ़ हरियाली छाई है।


कोयलों ने मीठी मीठी बोली गाई है।

इंद्रधनुष ने सतरंगी छटा बिखराई है।


पेड़ों पर कई रंगों की चिड़ियाँ आई हैं।

प्रकृति ने फूलों की कलियाँ सजाई हैं।


मंदिरों में शंकर जी के चरणों को चूम के।

हर काँवड़िया भक्तिभाव में नाचा घूम के।


यह हो नहीं सकता कि आये बिन धूम के।

हर तरफ़ शोर है कि आया सावन झूम के।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract