STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Romance

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Romance

अश्कों का सागर

अश्कों का सागर

1 min
496

बरसने लगा है 

अश्कों का वो सागर 

तुम्हारी आगोश में आते ही 

जो सदियों से सहेजकर रखा था

हदय के किसी कोने में 

तुमसे ना मिल पाने की

 बेबसी का दर्द 

जिसे छुपाकर रखा था

अन्तर्मन के किसी कोने में 

आज फूट पडा़ है 

सुनने दो आज 

धड़कनों की वीणा के तार 

इससे सुन्दर कोई संगीत 

मुझे प्यारा नहीं लगता 

बिखरी हुई हूं कब से 

अब समेट लो मुझे खुद में 

उम्रभर के लिए 

सौगन्ध है तुम्हें !

अब जाना नहीं 

वरना बह जायेगी ये समस्त दुनिया 

आंसुओं के इस महासागर में

जो बहता रहे चिरकाल तक..... 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance