STORYMIRROR

Devendra Tripathi

Abstract

4  

Devendra Tripathi

Abstract

अशांत मन

अशांत मन

1 min
291

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबा ये अधेड़,

सावन के झूलों पर बैठ एक आजाद पँक्षी सा,

इधर उधर मस्त खुली हवा में उड़ना चाहता है,

मेरा अशांत मन......

कहीं दूर जाना चाहता है।


कभी खिलखिलाता, कभी होता दुखी ये मन,

कभी कठोर सख्त कभी मखमल मुलायम ख़्वाब सा,

इधर उधर चारो ओर इन हवाओं में महकना चाहता है,

मेरा अशांत मन......

कहीं दूर जाना चाहता है।


बहुत अधीर है देखते देखते बहुत दूर निकलता मेरा मन,

फिर लौटता है घोंसले में एक नादान परिंदे सा,

कभी आज कभी कल हर पल घूमना चाहता है,

मेरा अशांत मन......

कहीं दूर जाना चाहता है।


बहुत साफ बहुत निर्मल नीर सा मेरा मन,

फिर से बेखौफ प्रकृति की गोद में खेलने का,

अनवरत झरने की तरह बहना चाहता है,

मेरा अशांत मन......

कहीं दूर जाना चाहता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract