STORYMIRROR

Sonam Kewat

Abstract Classics Others

4  

Sonam Kewat

Abstract Classics Others

अपनों से लड़ पाओगे कैसे❓

अपनों से लड़ पाओगे कैसे❓

1 min
265

लड़ तो रहे हो 

तुम हर शख्स से

पर बताओ आखिर अपनों से

तुम लड़ पाओगे कैसे


कह तो लेते हो तुम

हजार बातें लोगों से

पर अपनों को ही

अपनी बातें बताओगे कैसे


प्यार तो लुटा रहे हो

हर किसी पर यूँ ही

अपनों पे लुटाया प्यार

आखिर जताओगे कैसे


तुम जानते हो कि

गैर अपने बन सकते हैं

पर अपने गैर बन जाए तो

सह पाओगे कैसे


नाम तो खूब किया है

लोगों की भीड़ में रहकर

पर अपनों में बदनाम

होकर रह पाओगे कैसे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract