STORYMIRROR

Habib Manzer

Drama Romance

3  

Habib Manzer

Drama Romance

अपने दामन में मुझको भर लेना

अपने दामन में मुझको भर लेना

1 min
26.6K


अपने दामन में मुझ को भर लेना

बेपनाह प्यार मुझ से कर लेना

खौफ है दिल को अाज क़ातिल से

दिल में महफूज़ दिल को कर लेना


अपनी हसरत को क़ैद मत करना

दिल में उम्मीद मेरी तुम भरना

मुझ से तुमको अगर मोहब्बत है

दिल से इज़हार आज कर लेना


तुम मुझे प्यार ऐसे कर लेना

मेरी चाहत भी याद कर लेना

जब कोई ग़म सनम मिले तुझ को

मुझ से दिल में खुशी को भर लेना


जीने मरने की बातें मत करना

अपनी तन्हाई से नहीं ड़रना

मेरा साया है तेरे साथ सनम

दिल में एहसास ज़ब्त कर लेना


जब भी सावन का महीना आये

गर ना तन्हाई में जीना आये

नाम मेहंदी मे छुपा लेना मेरा

तुम कलाई मे रंग भर लेना।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama