STORYMIRROR

Akash Yadav

Drama Inspirational

5.0  

Akash Yadav

Drama Inspirational

मेरा भी एक सपना है !

मेरा भी एक सपना है !

1 min
14.3K


उस कड़कती धूप में,

मुझे भी खड़े रहना है ,

आंधी हो या बरसात,

बस जड़े रहना है.

गिरते-उठते रह,

मुझे थकना है,

मेरा भी एक सपना है !


मुझे उस धूल-माटी से,

नहाना है,

कहे जमाना ये की,

"ये कितना दिवाना है",

हर देशवासी लगे,

मुझे 'अपना' है,

मेरा भी एक सपना है !


है मेरा ये सपना,

की जब मौत आए,

तो ना ही भागना है,

ना ही हिलना है,

मुझे बस उस,

"वर्दी" से मिलना है !


देश के प्रति मेरा बस,

इतना ही काम हो,

की जब कोई पढ़े,

शहीदों के नाम,

तो उन नामों में,

मेरा नाम हो !


यही है मेरा सपना,

की मैं लिए देश की,

कमान हूँ,

कोई पूछे 'कौन हो'?

तो निकले मुँह से,

"मैं इस देश का जवान हूँ"!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama