STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Drama

3  

अमित प्रेमशंकर

Drama

अपना घर जेल हो गया

अपना घर जेल हो गया

1 min
441

विधाता का कैसा ये खेल हो गया

अपना ही गाँव घर जेल हो गया।


घर में ही खाना है, घर में नहाना

कैदी सा जीवन, कहीं भी न जाना।


जेलर बना है,ये घातक "कोरोना"

दु:ख तो यही है, इसी का है रोना।


सब कोई पुछे कि, क्या तेरा हाल है

कैसे बताऊं कि जिना मुहाल है।


रह-रह ख्याल एक आता है मन में

कब तक यूं जिंदा, रहेंगे भवन में।


ये ईश्वर का कैसा, ये खेल हो गया

अपना ही गाँव घर जेल हो गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama