STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Action Classics Others

4  

अमित प्रेमशंकर

Action Classics Others

जन्मदिन अभिनन्दनम्

जन्मदिन अभिनन्दनम्

1 min
44

हे भारती के लाल तुमको
जन्मदिन अभिनन्दनम्
हे भारती के लाल तुमको
जन्मदिन अभिनन्दनम्।।

कलियुग के मेरे राम तू
हम सबको तुझ पर नाज़ है
जितने असुर थे वसुधा पर
वो बिल में दुबके आज हैं।
तेरे शौर्य की गाथा लिखूँ
नित नित करूँ तेरा वन्दनम्
हे भारती के लाल तुमको
जन्मदिन अभिनन्दनम्।।

हे धर्म के रक्षक मेरे
तेरी सदा जयकार हो
युग युग जिये इस धाम में
सपना तेरा साकार हो।
चमके तेरे इस भाल पर
त्रिपुंड रोली चन्दनम्
हे भारती के लाल तुमको
जन्मदिन अभिनन्दनम्।।

राजन मेरे हे भूपति
तुझे जन्मदिन अभिनन्दनम्
हे भारती के लाल तुमको
जन्मदिन अभिनन्दनम्

अभिनन्दनम् अभिनन्दनम् 
अभिनन्दनम् अभिनन्दनम्।।

 कवि - अमित प्रेमशंकर           


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action