STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Action Inspirational Others

3  

अमित प्रेमशंकर

Action Inspirational Others

धर्म की राह

धर्म की राह

1 min
64

 धर्म की राह


हम चल पड़े हैं धर्म की

राहों में सीना तान के 

अब जय सनातन गाएंगे

हर बच्चे हिन्दुस्तान के ।


उमड़ा है जन सैलाब ये

बस आगे बढ़ते जाएंगे 

हर पग पे अपने शौर्य से 

इतिहास गढ़ते जाएंगे ।

बदलेंगे भारत की छवि 

मन में चलें हैं ठान के 

अब जय सनातन गाएंगे

हर बच्चे हिन्दुस्तान के ।।


जागे हुए ये धीर हैं 

भगवा ध्वज फहरा रहें

अंबर से सारे देव भी 

पावन धरा पर आ रहें।

चंदन से लिखेंगे अमर 

ये गीत सब स्वाभिमान के 

अब जय सनातन गाएंगे

हर बच्चे हिन्दुस्तान के ।


कोई पताका तो गदा

पैदल ही लेकर चल पड़ा 

जय जय सियापति राम की

जयघोष करते चल पड़ा।

तुतलाते बालक भी यहांँ

अनुयायी हैं हनुमान के 

अब जय सनातन गाएंगे

हर बच्चे हिन्दुस्तान के ।।



कवि - अमित प्रेमशंकर 








विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action