STORYMIRROR

Ritu Rose

Drama Action Inspirational

4  

Ritu Rose

Drama Action Inspirational

अंत की दस्तक

अंत की दस्तक

1 min
266

रूप बना लेता विकराल

बनकर आता यह जब काल

करता जिंदगी से क्रीडा

देता घणी-घणी पीड़ा

मौत से भी पहले

यह जिंदगी छीन लेता

 सांसें लगे पराई


यह जीने नहीं देता

एक एक सांसों को

समेटने में लग जाते हैं

तंबाकू के पैकेट में

 खुद को कैद पाते हैं

अपनों को भूल कर

जो लत हमने लगाई थी


आंखों के सामने

अब वह तो आई थी

अनसुनी कर गए

हम अपनों की बात

अब तो छुटेगा 

 बस अपनों का साथ

पछता रहे हैं


हम तो अब तक

कैंसर बन कर आया

नशा देने अंत की दस्तक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama