STORYMIRROR

Ritu Rose

Inspirational

4  

Ritu Rose

Inspirational

हौसलों की उड़ान

हौसलों की उड़ान

1 min
384


आंखें उठा कर देख ऊपर नीला आसमान है

काहे मन मार बैठी

भर ले हौसलों की उड़ान है

कब तक पिसती रहेगी दो पाटो के बीच में

थोड़ा सा जी खुद के लिए

औरों को देती सीख में

छोटी-छोटी बातों को लेकर जाती हो हताश

खुशियों को जी कर तो देख क्यों रहती है निराश

जो बन गए इतिहास में हौसलों की उड़ान है

पढ़ कर देखना एक एक शब्द गाते उनका गुणगान है

जहां हार गए यह दुनिया वाले

वहां से शुरुआत उन्होंने की

पंख फैला कर उड़ने लगे जब हौसलों की उड़ान भरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational