अन्ना आंदोलन.
अन्ना आंदोलन.
जंतर- मंतर पर चली राजनीतिक पवन,
काला धन, भ्रष्टाचार का करना ही होगा हवन,
अन्ना पवन बनी शीघ्र ही आंधी और तूफान,
देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण,
के बाद चला एक और बड़ा जन-अभियान
अन्ना ने खड़ा किया एक बुलंद जन-आंदोलन,
देश में लाना ही हैं जन-लोकपाल का शासन,
सरकार के उपर भी हो कोई तो अनुशासन,
अन्ना आंदोलन ने मचाया राजधानी में घमासान,
आम जनता के उम्मीदों ने छुआ नया आसमान
क्योंकि अब देश में लाएगा अन्ना आंदोलन,
समूचे भारत में होगा स्वच्छ पारदर्शी प्रशासन,
नहीं कर पाएगा अब हेराफेरी यकीनन,
कोई भी शासक और उसका शासन
आम जनता को मिलेगी राहत और समाधान
काला धन, भ्रष्टाचार पर होगा अंकुश और नियंत्रण,
आम जनता के काम के तौर –तरीके होंगे नवीन,
निश्चित बदलेंगे और बनेंगे जनता के लिए आसान,
सरकारी काम के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन,
सरकारी काम होगा शीघ्र बिना दिये कोई भी चलन.
काम करवाने के लिए नहीं करवाना होगा मदिरापान,
ठोस कारण के बिना नहीं करना होगा आर्थिक दंड का वहन,
जनआंदोलन के आगे झुका सरकार का सिंहासन ,
सभी को आशा बंधी कि जल्द बनेगा लोकपाल कानून,
और आगे होगा, चुस्त-दुरुस्त भ्रष्टाचारहीन प्रशासन।
