STORYMIRROR

Umesh Shukla

Action

4  

Umesh Shukla

Action

दुआओं की नौका

दुआओं की नौका

1 min
274

दुआओं की नौका पे होके सवार

पा लेंगे हम सब बाधाओं से पार

मंजिल फतह लक्ष्य जीवन का सार

दुआओं की नौका...


भले राह में अति सघन हो अंधेरा

मगर हौसला हमसफर होगा मेरा

और सबल होगा मन का तार तार

दुआओं की नौका…


शूल और षड्यंत्रों से हम ना डरेंगे

पूरे जोश से हम सफर तय करेंगे

यश के गगन पे होगा पूरा अधिकार

दुआओं की नौका…


सभी आलोचनाओं को एक ओर हटा

कर्म ही पूजा है दिल को सबक ये रटा

तय मुकाम पाने पे होगा सुकून अपार

दुआओं की नौका...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action