STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational

4  

Neerja Sharma

Action Inspirational

मैं भी स्कूल जाना चाहता हूंँ

मैं भी स्कूल जाना चाहता हूंँ

1 min
347

मैं भी स्कूल जाना चाहता हूंँ,

हांँ, माँ, मैं भी स्कूल जाना चाहता हूँ,

आकाश की ऊँचाइयों को छूना चाहता हूंँ

मैं भी स्कूल जाना चाहता हूंँ।


माँ जानता हूँ तुझे काम करना पड़ता है

पापा की जिम्मेदारी को निभाना पड़ता है

सच कहता हूंँ मांँ तुम्हें परेशान नहीं करूँगा

पैदल ही अकेला स्कूल चला जाऊँगा।


जब बच्चों को बैग उठाए जाता देखता हूँ

मन मेरा भी बेचैन होकर तड़पता है

दिल करता है दौड़ कर मैं भी चला जाऊंँ

माँ, स्कूल में जाने को मन करता है।


सच में मैं पढ़ लिखकर बड़ा बनना चाहता हूँ

एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूंँ

आज मजबूरी में तुम काम कर रही हो

कल मैं तुम्हें आराम देना चाहता हूँ।


सच माँ मैं पढ़ना चाहता हूँ

तुम्हारे दुख दर्द बांँटना चाहता हूंँ

पढ़कर भी मैं तुम्हारे सहायता कर दूंँगा

यह विश्वास मैं तुम्हें दिलाना चाहता हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action